बाइक से गिरकर विवाहिता हुई गंभीर घायल: टीकाकरण व जांच कराने गई थी लुकवासा, अस्पताल में भर्ती

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शहर के जिला चिकित्सालय से आ रही हैं जहां एक महिला अपने पति के साथ टीकाकरण करवाने के लिए लुकवासा गई हुई थी। जिसके बाद अपने घर लौटते समय महिला बाइक से गिर गई। और उसके यहां काफी चोटें आई हैं, उसके गाल का एक तरफ का हिस्सा गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं जहां उसका उपचार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम अटरूनी थाना बदरवास की रहने वाली महिला रश्मि जाटव पत्नी अजय जाटव ने बताया कि मैं लुकवासा अपनी जांच कराने और टीकाकरण करने के लिए आई थी। जिसके बाद मैं लुकवासा से अपने घर अटरूनी लौट ही रही थी, जिसके बाद अटरूनी की रस्ता में, मैं अचानक गाड़ी से गिर गई।

मेरे यहां मेरे चेहरे का एक तरफ का हिस्सा गंभीर जख्मी हो गया हैं। मेरे पति अजय सही सलामत हैं। साथ ही गाड़ी पर आटे कट्टा रखा था ना ही वो गिरा,मैं ही गिर गई थी। जिसके बाद महिला को तुरंत ही शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया।