SHIVPURI NEWS - करैरा में बगीचा सरकार पर अयोध्या की तर्ज पर होगी राम परिवार की प्राण प्रतिष्ठा, कार्यक्रम शुरू

Bhopal Samachar
करैरा। अयोध्या की तर्ज पर जिले के करैरा कस्बे के बगीचा मंदिर पर 22 जनवरी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसी क्रम में आज से मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। आज नगर में 2100 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा की शुरुआत फिल्टर प्लांट स्थित महुअर नदी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो, पुलिस चौकी चौराहे होते हुए बगीचा धाम पहुंची। नगर में महिलाएं पुरुष पीले वस्त्र धारण किए श्री राम जय जय राम के नारे लगाते हुए यात्रा में चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्रा के समाप्ति पर बगीचा धाम में भंडारे प्रसादी की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत विधायक रमेश प्रसाद खटीक, विधायक प्रदीप अग्रवाल मुकेश खटीक पर्व जनपद अध्यक्ष नरवर सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए।

ज्ञात हो कि करैरा कस्बे के बगीचा सरकार मंदिर पर 22 जनवरी को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए जयपुर से भगवान श्री राम, लक्ष्मण,जानकी की प्रतिमाएं लाई जा चुकी है। जिनकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है उक्त सभी कार्यक्रम विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण किये जायेंगे।