SHIVPURI NEWS - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 18 प्रसूताओं की हुई डिलेवरी, शिवा की शादी के 18 साल बाद राम आए

Bhopal Samachar
शेखर यादव @ शिवपुरी। 22 जनवरी 2023 का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा,क्योंकि प्रभु श्रीराम अपनी अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। 22 जनवरी को पूरे देश में उत्सव का माहौल था या यू कह लो एक नए त्यौहार का जन्म राम दिवाली के रूप में हुआ है। हर घर में राम थे हर दिल में राम थे,लेकिन उन घरो की में यह खुशियां लाखों गुना बढ गई जिनके घरो में 22 जनवरी को बालक का जन्म हुआ है।

शिवपुरी जिला अस्पताल में 22 जनवरी के शुभ दिन 18 डिलीवरी हुई है। जिसमें 16 डिलेवरी सामान्य हुई है और 2 शिशुओं ने ऑपरेशन के द्वारा जन्म हुआ है। जिसमें 10 लड़के हुए है और 8 लाडो ने जन्म लिया है। इन सभी चेहरों पर खुशी अधिक थी 22 जनवरी के शुभ दिन नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, और वह परिवार जिनके यहां लडको ने जन्म लिया है उनको को तो मानो साक्षात भगवान का प्रसाद मिल गया हो उनके घर राम आ गए है।

शादी के 18 साल बाद दोपहर 12ः16 राम आए है

शिवपुरी जिले के करैरा के रहने वाली शिवा दुबे पति दिनेश दुबे निवासी वार्ड न 9 करैरा ने बताया की में 21 तारीख की रात को शिवपुरी अस्पताल में भर्ती हुई 22 तारीख को दोपहर 12ः16 बजे हमारे यहां 18 साल वाद खुशी का दिन आया है। वो भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हमारे घर भी भगवान राम का आगमन हुआ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हमने अपने बेटे का नाम राम के नाम पर ही रखा है।