SHIVPURI NEWS - जम्मू-कश्मीर से रही बर्फीली हवाओं से कांप रहा है जिला,रफ्तार 13 KM प्रति घंटा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जम्मू कम कश्मीर की ओर से लगातार बर्फीली हवाएं आने के कारण शिवपुरी जिले मेे फिर से ठंडक बड गई हैं। ठंडी हवाओं के कारण शिवपुरी जिला भी कांपने लगा हैं,इस कारण धूप निकलने के बावजूद भी ठंडक बनी हुई हैं।

इन ठंडी हवाओं के कारण शिवपुरी जिले में बीते रोज न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद अगर हम आज दोपहर की बात करें तो दिन का पारा 20 डिग्री तक चला गया। लेकिन असल बात तो यह हैं कि यह सर्दी वापस लौट लौट कर आ रही हैं वैसे तो माना जाता हैं कि 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति तक सर्दी कम हो जाती हैं,लेकिन इस बार तो सर्दी बढ़ने के चांस ज्यादा बन रहे हैं अब यह सर्दी कब तक पड़ने वाली हैं इसका तो क्लीयर पता नहीं हैं।

लेकिन कश्मीर में मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। कश्मीर में भी भीषण शीत लहर है। इससे अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। कश्मीर में शुष्क और बर्फ रहित सर्दी के कारण रातें और अधिक ठंडी हो गई हैं, किंतु दिन का तापमान सामान्य से अधिक है।

यह हैं कारण
इस समय जम्मू कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कश्मीर के अधिकांश जल स्रोतों की ऊपरी परत बर्फ से जमी हुई हैं मैदानी क्षेत्र शीतलहर के साथ घने कोहरे के आगोश में है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में तापमान लगातार शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस रहा।