SHIVPURI NEWS - अस्पताल में प्रसुता की मौत,ऑपरेशन से हुआ था बच्चा-डॉक्टरो ने कहा जॉन्डिस था

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से मिल रही है यहां गुरुवार को दोपहर के समय एक प्रसूता को भर्ती कराया गया था और आज उसे ऑपरेशन से बच्चा हुआ था डॉक्टरों ने बताया कि महिला हैपेटाइटिस,जॉन्डिस नाम के वायरस से ग्रसित थी जिसके चलते हम उसे नहीं बचा सके जबकि उसका बच्चा बिल्कुल ठीक है।

जानकारी के अनुसार सिरसोना गांव की रहने वाली सोमवती केवट उम्र 26 साल पत्नी गोलू केवट कल गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान भर्ती हुई थी कल से भर्ती सोमवती के पेट में बहुत दर्द हो रहा था इसके बाद यानी शुक्रवार को डॉक्टरों के द्वारा उसका ऑपरेशन किया गया था जो की सफलतापूर्वक हो गया था।

लेकिन इसके बाद शुक्रवार की शाम को महिला अचानक से महिला को की मौत हो गई इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर बी.एल.यादव ने बताया कि महिला हैपेटाइटिस,जॉन्डिस नाम के वायरस से ग्रसित थी जिसे देसी भाषा में पीलिया कहते है। आगे जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल महिला का बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है महिला के शव को परिजनों को दे दिया गया है। बाकी आगे का पता जांच के बाद चलेगा।