SHIVPURI NEWS - कमलागंज से हरनाम सिंह का 8 वर्षीय बेटा गायब, पापा ने पढ़ाई के लिए कहा था

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के कमलागंज क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने पढ़ाई को लेकर अपने 8 साल के बेटे को डांट दिया था। पिता की डांट से गुस्सा होकर बच्चा 27 नवंबर को घर से लापता हो गया था। जिसे अब फिजिकल थाना पुलिस ने गुरुवार को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कमलागंज क्षेत्र के रहने वाले हरनाम सिंह चौहान ने अपने 8 साल के बेटे यशवंत को पढ़ाई को लेकर डांट दिया था। इसके बाद यशवंत 27 नवंबर की शाम घर से लापता हो गया। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 28 नंवबर को यशवंत की गुमशुदगी फिजिकल थाना में दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने यशवंत को बाबू क्वाटर क्षेत्र में रहने वाले उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया। बताया गया है कि यशवंत बहाना बनाकर अपने दोस्त के घर रुका हुआ था। फिजिकल थाना पुलिस ने गुरुवार शाम बालक का मेडिकल कराकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।