SHIVPURI NEWS - सिटी सेंटर कॉलोनी में 32 साल के चेतन की करंट से मौत, छत पर तलाई कर रहा था

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के मनियर टोल टैक्स सिटी सेंटर के पास से आ रही है। जहां एक 32 साल के युवक की करंट से दर्दनाक मौत हो गई है। उक्त युवक अस्पताल चौराहे पर कल्याणी धर्मशाला के पास मेडिकल का संचालन करता है।

जानकारी के अनुसार चेतन सिंघल पुत्र भारत सिंघल उम्र 32 साल निवासी सिटी सेंटर का नव निर्माणाधीन मकान पर काम चल रहा था। यह अपने घर की तलाई कर रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि चेतन सिंघल बेहद मिलनसार था वह कल्याणी धर्मशाला के पास मां मेडिकल स्टोर का संचालन करता था। उसकी बीते कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। और शादी के बाद उसके यहां महज 2 साल की एक बेटी थी।