SHIVPURI NEWS - विधानसभा चुनाव 2023, खर्चा करने में रमेश खटीक सबसे आगे वही प्रीतम सबसे पीछे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 17 नवंबर को शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है,चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी अब अपने कामों को सुलटा रहे है,चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा तय कर रखी है। विधानसभा चुनाव में कोई भी प्रत्याशी 40 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकता है और इसका हिसाब भी आयोग को सौंपना है।

यह हिसाब प्रत्याशी को तीन चरणों में इलेक्शन कमीशन को सौंपना है,अभी तक दो चरणों का हिसाब चुनाव आयोग के पास आ चुका है। अभी तक जो हिसाब चुनाव आयोग के पास आया है उसमे कांग्रेस पैसा खर्च करने में भाजपा से आगे चल रही है। प्रत्याशियों को अपना अंतिम हिसाब 3 दिसंबर तक सौंपना है।

शिवपुरी विधानसभा

कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह ने अभी तक 18 लाख 20 हजार 838 रुपए खर्च किए है। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन ने अपने दूसरे चरण तक 16 लाख 56 हजार 424 रुपए खर्च किए है। वही सपना चौधरी को चुनावी स्टेज पर डांस कराने वाले कल्ली चौधरी ने अपने दूसरे चरण तक हिसाब चुनाव आयोग को पहुंचाया है जिसमें कल्ली ने 09 लाख 80 हजार 330 रुपए का हिसाब भेजा है।

कोलारस विधानसभा

कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ यादव ने 23 लाख 36 हजार 734 रुपए का हिसाब भेजा हैं। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव ने 20 लाख 49 हजार 138 रुपए का खर्च किया है। बसपा प्रत्याशी नवल सिंह धाकड 13 लाख 75 हजार 841 रूपए खर्च कर चुके है। इन तीनो प्रत्याशियों को अभी फायनल खर्च का ब्यौरा 3 दिसंबर तक देना है।

पिछोर विधानसभा

पिछोर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लोधी ने 21 लाख 90 हजार 335 रुपए का खर्चा कर चुके है,वही भाजपा के प्रीतम अभी खर्चे में अरविंद से पीछे है। भाजपा के प्रीतम ने 14 लाख 42 हजार 446 रूपए खर्चा किया है। वही पिछोर में बसपा प्रत्याशी संत आदिवासी का 1 लाख 52 हजार 765 रूपए खर्च किया है। पिछोर में बसपा प्रत्याशी से अधिक निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव खर्च कर चुके है। राजीव यादव ने अपना 2 लाख 78 हजार 920 रुपए का हिसाब भेजा है।


पोहरी विधानसभा

पोहरी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड रहे कैलाश कुशवाह ने सबसे महंगा चुनाव लड़ा है कैलाश कुशवाह ने 26 लाख 787 रुपए का अभी तक इस चुनाव में दूसरे चरण अर्थात 17 नवंबर तक खर्चा कर चुके है,इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री सुरेश राठखेडा का खर्चा करने में अपना हिसाब तंग रखा है। सुरेश राठखेडा ने अभी तक 15 लाख 90 हजार 630 रुपए का हिसाब चुनाव आयोग को भेजा है। पोहरी विधानसभा मे आसपा पार्टी के प्रत्याशी सिद्धम खेमारिया खर्चा करने में बसपा और भाजपा से आगे है सिद्धम खेमारिया ने 20 लाख 83 हजार 40 रुपए इस चुनाव में फूक दिए है वही बसपा पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा 14 लाख 34 हजार 802 रुपए का हिसाब चुनाव आयोग को सौंपा है।

करैरा विधानसभा

करैरा विधानसभा में भाजपा पार्टी के प्रत्याशी रमेश खटीक ने दिल खोलकर खर्चा किया है,या यू कह लोग शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा मे सभी प्रत्याशियों में रमेश खटीक ने चुनाव में पैसा बहाया है। रमेश खटीक ने 28 लाख 75 हजार 205 रुपए का हिसाब भेजा है। वही कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी 24 लाख 17 हजार रुपए का खर्चा किया है। बसपा के प्रत्याशी शांतिदास फुले ने 6 लाख 08 हजार रुपए का खर्चा किया है।

नोट। यह आंकड़े सभी प्रत्याशियों ने अपने दूसरे चरण 17 नवंबर तक का हिसाब भेजा है अंतिम तीसरे चरण का हिसाब उम्मीदवारों को 3 दिसंबर तक चुनाव आयोग को सौंपना है।