SHIVPURI विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह ने भरा अपना नामांकन फार्म, बयान में संशय

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा से आज दोपहर बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि केपी सिंह कक्काजू 12 बजे आज निर्वाचन कार्यालय अपने एडवोकेट सहित अपने चार समर्थकों के साथ आज केपी सिंह दोपहर 12 बजे एसडीएम कार्यालय शिवपुरी अपने चार समर्थको के साथ पहुंचे और अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। मीडिया से बातचीत में केपी सिंह ने कहा कि 30 तारीख के बाद आप सभी से बातचीत करेगें। केपी सिंह के इस बयान से अनुमान लगाया जा रहा है कि शिवपुरी की सीट पर अभी भी संशय बरकरार है।