SHIVPURI NEWS - गांधी जंयती पर लापरवाही स्वच्छ भारत मिशन के जिलाधिकारी पांडे को नोटिस जारी

शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने गांधी जयंती पर आयोजित एक साथ एक घंटे स्वच्छता के लिए, श्रमदान अभियान के कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता बरतने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक सत्यमूर्ति पांडेय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। नोटिस का जवाब कार्यालय जिला पंचायत शिवपुरी को तीन दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर साक्ष्य अथवा अभिलेख के साथ प्रस्तुत करना होगा।