SHIVPURI NEWS- मिशन इन्द्रधनुष का द्धितीय चरण 11 सितंबर से 16 सितम्बर तक 6229 छूटे बच्चो का होगा टीकाकरण

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में मिशन इन्द्रधनुष का द्धितीय चरण आज से शुरू किया जा रहा है। और यह मिशन 16 सितम्बर तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 6229 छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण जिले के सभी आंगनवाड़ी,स्कूल,मजरे, टोले सहित रिक्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर लगाए जाएगे। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग व महिला बाल विकास विभाग के 600 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में इंद्रधनुष का यह द्वितीय चरण का अभियान हैं यह अभियान 6 दिन चलेगा। जिनके माध्यम से 1400 सेशन आयोजित किये जाएगे। डॉ पवन जैन ने बताया कि जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर के नेतृत्व में इस संबंध में विकासखंड स्तर तक बैठक का आयोजन किया जा चुका है। मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है।


मिशन इन्द्रधनुष अभियान का निरीक्षण एवं संचालन विकासखंड स्तर पर मुख्य खंड चिकित्सा के नेतृत्व में रहेगा। वहीं जिला स्तर से समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, डब्लू एच ओ मोनीटर सघन भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने ग्राम स्तर पर समस्त जन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए आग्रह किया है कि वह गांव-गांव में ऐसा माहौल बनाने में सहयोग प्रदान करें कि टीकाकरण से कोई भी बच्चा न छूटे। उल्लेखनीय है कि म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जन प्रतिनिधियों के नाम एक संदेश जारी कर मिशन इन्द्रधनुष में सहयोग करने की अपील की है।