SHIVPURI NEWS- कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रध्वज का अपमान, सुरेंद्र ने की कार्रवाई की मांग

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। उल्टा राष्ट्रध्वज फहराया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने एसपी शिवपुरी से कानूनी कार्रवाई की अपील की है। श्री शर्मा ने बताया कि, राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले लोगों के खिलाफ भारतीय ध्वज आचार संहिता 2002 व राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा-2 के तहत कार्रवाई की जाती है। जिसमें 3 वर्ष की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इस कार्रवाई के लिए किसी शिकायतकर्ता की आवश्यकता नहीं होती।