SHIVPURI NEWS- रन्नौद में 5 साल की मासूम के साथ बलात्कार, खेत में खून से लथपथ मिली

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद रन्नौद कस्बे में रहने वाली 5 साल की मासूम के बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बलात्कारी बच्चे को गोली बिस्कुट दिलाने के बहाने खेत मेें ले गया और बलात्कार कर दिया। परिजनों को बच्ची खून से लथपथ मिली। जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक वारदात रन्नौद कस्बे की आदिवासी बस्ती में हुई है। बस्ती का रहने वाला जगत पिता लखन आदिवासी उम्र 19 साल पड़ोस की रहने वाली 5 साल की मासूम को गुरूवार रात करीब 7 बजे दुकान से गोली-बिस्किट दिलाने के बहाने अपने साथ खेत में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ बलात्कार किया।

इधर मासूम के घर से लापता होने के बाद बच्ची की मां सहित परिजन अपनी बेटी को तलाशने में लगे। रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची को ढूंढते-ढूंढते एक खेत में पहुंचे। यहां बच्ची की आवाज को मां ने सुन लिया। मां तुरंत बेटी के पास पहुंची तो वहां मौजदू आरोपी भाग गया। बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। परिजन उसे तुरंत थाने लेकर गए, यहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ़ पास्को सहित बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
G-W2F7VGPV5M