SHIVPURI NEWS- मप्र में तीसरा विकल्प आप पार्टी, हम जो कहते है वह करते है:आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

NEWS ROOM
शिवपुरी।
मप्र में तीसरी पार्टी का विकल्प बन चुकी आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आई थी। आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष सहित रुचि गुप्ता, प्रदेश सचिव रोहित गुप्ता सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मप्र की जनता के लिए आप पार्टी तीसरा विकल्प बन चुकी है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि जनता जानती है कि आप पार्टी जो कहती है वह करती है,मप्र की जनता को तीसरा विकल्प चाहती थी अब उसके सामने तीसरे विकल्प के रूप में खडी है,हम मप्र कीे जनता के सामने दिल्ली मॉडल और कार्यकर्ताओ की दम पर चुनाव मे उतरेंगें। जनता जान चुकी है कांग्रेस और भाजपा एक ही है। जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी लेकिन शासन अब मप्र की सरकार कर रही है। सरकार ही बिक गई।

लोकतंत्र का मतलब ही खत्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी मप्र की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी,हम ईमानदारी और विकास की बात करेंगे,स्थानीय मुद्दों को भी चुनाव का हिस्सा बनेंगे,आप पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि जनता अब चुनावी वादों में नहीं फसने वाली है। वह इन दोनो पार्टियों का चेहरा जान चुकी है। मामा केवल घोषणावीर है वह घोषणा करते है अब चुनावी साल है मामा की घोषणा तेज होंगी। इस विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अधिक से अधिक प्रत्याशी रूप में खड़ा करेंगें।

शिवपुरी में हुआ भारी भ्रष्टाचार

प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार की मिसाल, शिवपुरी के सीवर प्रोजेक्ट और सिंध जलावर्धन योजना को देखकर लगाया जा सकता है। जबकि यहां राजा-महाराजाओं का राज है। इसके बावजूद यहां बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ। शिवपुरी में बिजली, पानी, सड़क और खासकर रोजगार के बड़ी परेशानी है। यही हाल मध्यप्रदेश के अक्सर जिलों में भी है। इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी के नाम का विकल्प चुनकर भ्रष्टाचार की सरकार को गिराने का मन बना लिया।
G-W2F7VGPV5M