SHIVPURI NEWS- निरीक्षण के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रो पर लटके मिले ताले, मरीज कर रहे थे इंतजार

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खनियाधाना CBMO डा.रोहित भदकारिया ने विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र काली पहाड़ी, डामरोन एवं खुरई पर ताले लटके पाए गए। इस दौरान सीबीएमओ डा. भदकारिया को कुछ मरीज उपचार के लिए स्टाफ का इंतजार करते मिले। उन्होंने मरीजों से उप स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन की स्थिती के संबंध में जानकारी भी ली।

उप स्वास्थ्य केंद्र गजोरा, गरेठा, दविया कलां, भितरगुवा, कमालपुर आदि उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों से इलाज का जायजा लिया एवं व्यवस्थित रखरखाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया व शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को समझाया गया।

इसके अलावा समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के निर्देशित किया गया एवं जो स्वास्थ्य केंद्रों में कमियां पाई गई। उन्हें शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देशित किया गया एवं लिखित में नोटिस जारी किए गए।