SHIVPURI NEWS- शतचंडी यज्ञ: 9 किलो मीटर ढाई घंटे में तय की 1100 कलशो की कलश यात्रा

शिवपुरी। शिवपुरी माधव नेशनल पार्क के अंदर स्थित मां बलारी माता के मंदिर पर आज से शतचंडी यज्ञ का श्रीगणेश को गया है। आज शतचंडी यज्ञ की प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकलाी गई। इस कलश यात्रा में 1100 महिलाए शामिल हुई थी। यह कलश यात्रा करई गेट से हनुमान जी के मंदिर से शुरू होकर बलारी माता मंदिर पर पहुंची थी।

9 किलोमीटर तक जंगल के रास्ते से पहुंंची यात्रा

करई गेट से बलारी माता मंदिर की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है। 1100 महिलाए अपने सिर पर कलशो को रखकर तपतपाती जमीन पर नगे पैर चली थी यह यात्रा ढाई घंटे में पूरी हुई थी। कलश यात्रा में मंदिर के महंत प्रयाग भारती कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सहित हजारो भक्तो ने भाग लिया था। बताया जा रहा है कि इस यात्रा में महिलाओ सहित 5 हजार लोग शामिल थे।

यह है यज्ञ का प्रस्तावित कार्यक्रम
यह यज्ञ 24 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। यज्ञ के आचार्य पं. हरी शंकर शास्त्री जी होगे। 24 मई को विशाल कलश यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। यह कलश यात्रा ग्राम करई हनुमान मंदिर से माता मंदिर बलारपुर तक जाएगी।

आस्था और धर्म की हुई विजय
यज्ञ के आयोजन को लेकर माधव नेशनल पार्क प्रबंधन और मंदिर प्रबंधन के बीच तनातनी चल रही थी। इसी विवाद में पार्क प्रबंधन ने छोटे महंत रमन भारती के साथ मारपीट कर दी थी। इसके विरोध में ग्रामीणो ने पथराव भी कर दिया था। इसके बाद प्रशासन मंदिर प्रबंधन और भाजपा नेताओ के बीच बैैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि मंदिर पर यज्ञ संपन्न होगा और पार्क प्रबंधन इसमे कोई रोडा नही बनेगा+