SHIVPURI NEWS- पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही पत्नी की सड़क हादसे में मौत: 5 माह की गर्भवती थी

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर जिले के सुरवाया थाना सीमा से मिल रही है कि थाना क्षेत्र के फोरलेन पर एक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता 5 माह की गर्भवती थी। हादसे में घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता अपने मायके से अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार रामा उम्र 25 साल पत्नी राम निवास गुर्जर निवासी पतारा थाना सुभाषपुरा अपने मायके खुटेला थाना सुरवाया में आई हुई थी। सोमवार की शाम 5:30 बजे जब रामा अपने पति रामनिवास गुर्जर के साथ बाइक से अपनी ससुराल पतारा जा रही थी तभी सुरवाया थाना क्षेत्र के सरदारपुरा के पास फोरलेन सड़क पर बाइक अचानक अनियंत्रित हुई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में चोट आई। जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजन ने बताया कि रामा गर्भवती थी उसे 5 माह का गर्भ था। घटना में दोनों की मौत हो गई।
G-W2F7VGPV5M