SHIVPURI NEWS- सोम को सूर्य भगवान का क्रोध @ 45 डिग्री सेल्सियस, रक्षा करने आए इंद्रदेव के बादल और पवन देव की ठंडी बयार

NEWS ROOM
शिवपुरी।
मई का माह शादियों का सीजन और सूर्यदेव के क्रोध वाला माह भी कहा जाता है। अपने निर्धारित समय से लगभग 45 दिन बाद क्रोध में आए सूर्यदेव का सोमवार को रौद्र रूप देखने को मिला। सोमवार को सूर्यदेव का रौद्र रूप 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

दोपहर 12 बजे जनमानस गर्मी से तडपने लगा था लेकिन दोपहर के समय इंद्र देव को दया आई तो उन्होने बादल भेज दिए और पवन देव भी मौसम बहने लगे इस कारण दोपहर 2 बजे के बाद जनता ने कुछ ठंडक महसूस होने लगी थी।शिवपुरी शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम पारा 43.2 डिग्री व न्यूनतम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अधिकतम पारा चौबीस घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस ऊपर आया है। जबकि दो दिन से अधिकतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है जिससे रातें भी गरम बनी हुईं हैं। बता दें कि 9 मई से अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। वहीं मौसम केंद्र ने बादल छाने के साथ के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे रहेगी
G-W2F7VGPV5M