SHIVPURI NEWS- तेज रफ्तार पिकअप बनी महिला की मौत का कारण, बाइक को उड़ा दिया था

बैराड़।
शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना क्षेत्र की सीमा में उंची खरई के पास डाबर पुरा तिराहे पर मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को उडा दिया। बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पर घसीटते हुए चले गए। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई वही पति को घायल अवस्था में बैराड के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दशरथ कुशवाहा अपनी पत्नी रामा कुशवाहा निवासी ग्राम रामपुरा मंगलवार की दोपहर साथ अपनी बाइक से बैराड़ से घर जा रहा था। तभी पीछे से पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1987 के चालक ने पिकअप वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे दोनों पति.पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल लेकर आए जहां डॉण् ने महिला रामा कुशवाहा उम्र 22 साल को मृत घोषित कर दिया। वही दशरथ कुशवाहा को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज जारी है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए