SHIVPURI NEWS- फिजीकल थाना क्षेत्र से गायब नाबालिग किशोर खाटू श्याम जी में मिला

NEWS ROOM
शिवपुरी।
फिजिकल थाना क्षेत्र के कमालगंज घोसीपुरा से 6 अप्रैल से गायब युवक को पुलिस की सक्रियता से राजस्थान के हनुमानगढ़ से दस्तयाब कर लिया गया है। उक्त किशोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था। पुलिस किशोर को अपने साथ शिवपुरी ले आई और उसके उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

6 अप्रैल को नितिन पुत्र रॉकी शाक्य अपने घर से रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया था। उसके माता-पिता नहीं है और वह अपनी बुआ के यहां रहता है। उसके गायब होने के बाद उसके फूफा ने शिकायत फिजिकल थाने में की। यहां पुलिस ने किशोर के नाबालिग होने के चलते अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया।

पुलिस ने किशोर की तलाश हेतु सायबर सेल की मदद भी ली। पुलिस को साइबर सैल से सूचना मिली कि उक्त किशोर राजस्थान में है। जिस पर थाना प्रभारी अरविंद छारी ने एएसआई प्रवीण त्रिपाठी और प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह को मौके पर भेजा। जहां से किशोर को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया।
G-W2F7VGPV5M