SHIVPURI NEWS- शादी के 8 दिन बाद दुल्हन रोशनी सत्तू के साथ आधी रात फरार, अब पति परेशान

NEWS ROOM
पोहरी।
खबर जिले के पोहरी अनुविभाग के एक गांव से मिल रही हैं कि शादी के 8 दिन बाद नई नवेली दुल्हन मायके से अपने आशिक के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि दुल्हन शादी के ससुराल से पहली बार मायके आई थी,उसके बाद वह मायके से लापता हो गई। दूल्हे ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी है। पुलिस दुल्हन की तलाश में जुटी है।

पति भूपेन्द्र आदिवासी निवासी उपसिल ने बताया कि उसकी सगाई अहेरा गांव की रहने वाली रोशनी उम्र 20 से परिजनों ने तय की थी,उसके बाद 12 अप्रैल को उसके साथ शादी हुई थी। शादी भी बिना दान दहेज की गई थी। 19 अप्रैल को ससुराल से पहली बार रोशनी अपने मायके गई थी मैं उसे स्वय अहेरा गाँव छोडने गया था।

लेकिन रोशनी उसी रात गायब हो गई। उसे तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि इसी अहेरा गांव का सत्तू आदिवासी भी गायब हो गया। बताया जा रहा है कि रोशनी का सत्तू के साथ अफेयर चल रहा था,इसलिए वह सत्तू के साथ फरार हो गई। पति भपेन्द्र ने पोहरी थाने में अपनी पत्नी के गायब हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई है,अब पुलिस रोशनी की तलाश कर रही है।
G-W2F7VGPV5M