विधानसभा चुनाव से पूर्व, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की 17 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा, पढिए नाम- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने शिवपुरी जिले में पुरानी सारी जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी भंग कर दी थी। शनिवार को नए सिरे से 17 ब्लॉक में नए ब्लॉक अध्यक्ष व उनके संग कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं।

हालांकि शिवपुरी विधानसभा में shशिवपुरी शहर के दोनों ब्लॉक ;उत्तर व दक्षिण सहित शिवपुरी ग्रामीण व खोड़ में अभी कोई नियुक्तियां नहीं हुईं हैं। वहीं पिछोर विधानसभा के चार ब्लॉक से भी अभी नाम सामने नहीं आए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने करैरा विधानसभा में करैरा ;शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव और कार्यकारिणी अध्यक्ष बलराम यादव व मुकद्दर खान, करैरा ग्रामीण, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज लोधी व कार्यकारिणी अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाह को नियुक्त किया है।

वहीं नरवर ब्लॉक अध्यक्ष संजय हर्षाना, कार्यकारिणी अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह व सुशील तिवारी, दिहायला ब्लॉक अध्यक्ष जवाहर सिंह रावत, कार्यकारिणी अध्यक्ष अखिलेश जाटव बृजेश रावत, मगरौनी ब्लॉक अध्यक्ष भरत सोनी' कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत' दिनारा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र यादव' कार्यकारिणी अध्यक्ष ओमप्रकाश कोदरिया व राजकुमार परिहार सिरसौद ब्लॉक रामलखन लोधी कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण दुबे को बनाया है।

पोहरी विधानसभा
बैराड़ में रामदुलारेए पोहरी में आफाक ब्लॉक अध्यक्षए पोहरी ब्लाॅक अध्यक्ष आफाक अंसारीए कार्यकारिणी अध्यक्ष अंकित राजेए बैराड़ ब्लॉक अध्यक्ष रामदुलारे यादवए कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मवीर भारद्वाज व विकास सिंह तोमर' सुभाषपुरा ब्लॉक अध्यक्ष कालीचरण शर्मा' कार्यकारिणी अध्यक्ष जगमोहन परिहारए सतनवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिवसिंह गुर्जर' कार्यकारिणी अध्यक्ष देवीसिंह रावत' सोन्हर ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिपाल सिंहए कार्यकारिणी अध्यक्ष विशाल सिंह पाल, छर्च ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा को बनाया है।

कोलारस विधानसभा

बदरवास में राजकुमार, कोलारस में अशोक शर्मा ब्लॉक अध्यक्षए कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक शर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष भरत लोधी व प्रताप सिंह धाकड़ए रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष दिलावर खान, कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय रघुवंशी और खरई ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास धाकड़ को बनाया है।

जिला कार्यकारिणी की अभी घोषणा बाकी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी अध्यक्ष बना दिए हैं। लेकिन अभी जिला कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की है। पार्टी में हलचल मची है कि जिलाध्यक्ष चौहान की टीम में कौन से बड़े कांग्रेस नेता शामिल रहेंगे। शिवपुरी शहर के दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्त शिवपुरी शहर अध्यक्ष को करनी है।
G-W2F7VGPV5M