भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया इंडियन आर्मी साइकिल रैली का स्वागत- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा धर्मेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इंडियन आर्मी द्वारा ग्वालियर से चलकर भोपाल के लिए एक साइकिल यात्रा निकाली गई जिसका स्वागत ग्वालियर बाईपास पर भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा किया गया।

जिसमें पूर्व सैनिक विशाल जोशी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय कुशवाह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर एवं सैनिकों को माला पहना कर स्वागत किया गया साइकिल रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं में देश के प्रति राष्ट्रभक्ति और सेना में जाने के लिए प्रोत्साहन करने के लिए यह बाय साइकिल रैली ग्वालियर से चलकर भोपाल जा रही है।

जिसमें 20 से 25 फौजी भाई इसे यात्रा को लेकर चल रहे हैं इसी क्रम में चकिया यात्रा शिवपुरी पहुंची इसका स्वागत किया गया स्वागत में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, रामवीर लोधी, पंडित मनोज शर्मा, सुनील राठौर गोलू भाई इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
G-W2F7VGPV5M