Shivpuri News- रंगों से भरे त्योहार होली से गायब रहा रंग, उडा केवल गुलाल-सोशल यूनिवर्सिटी रही बंद

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी में शहर में जमकर होली खेलने की खबरें मिल रही है। कोरोना काल से मुक्त इस बार की होली अपने पूरे शबाब पर रही। होली खेलने वाले लोगो ने जमकर नाच गाना और मस्ती की। शहर के मुख्य बाजारो में पिछले कुछ वर्षो से इस बार अधिक रौनक रही,इस बार की होली में दो चीज बडी ही महत्वपूर्ण रही।

वैसे तो होली का त्यौहार रंगों से भरा होता है। इस बार लोगों ने यहां तक कि बच्चे भी रंगों से दूर रहे। बाजार में होली पर होली के रंग बेचने वाले दुकानदार ने कहा कि इस बार पक्के रंगों की बिक्री 5 प्रतिशत ही रही। सभी होली खेलने वाले लोगों ने गुलाल का यूज किया वह होली के पक्के रंगों से दूर रहे।

बच्चो ने नही फोडे रंगों से भरे गुब्बारे

अक्सर देखा गया है कि होली पर छोटे छोटे बच्चे अपनी बालकनी से रंगों से भरे गुब्बारे आते जाते लोगों पर फेंकते है,लेकिन इस बार बच्चे भी इन रंग भरे गुब्बारों से दूर रहे। वर्तमान समय में 10वीं और 12वीं क्लास के पेपर चल रही है। इस कारण बच्चे इस बार होली से दूर रहे। जो बच्चे होली खेलने सडको पर दिखे वह भी रंग से बचते नजर आए।

बंद रही इस बार सोशल की यूनिवर्सिटी

होली से कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर हिंदुओं के त्योहारों को लेकर ट्रोल किया जाना शुरू कर दिया जाता है। दीपावली आने से पूर्व पटाखे फोडे जाने के दुष्परिणामों की पोस्ट नजर आने लगती है। होली पर पानी बर्बादी को लेकर ज्ञान से भरी अनगिनत पोस्ट आना शुरू हो जाती थी,लेकिन इस बार सोशल पर ऐसी पोस्ट भी नही दिखाई दी। 
G-W2F7VGPV5M