शिवपुरी में मौसम का अलर्ट: शहर में गिरे ओले- शाम को तेज बारिश, प्रशासन नहीं नेता मैदान में- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले का पिछले 7 दिनों से बिगड़ा मिजाज सुधरने का नाम नही ले रहा है। इस मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण किसानो का आर्थिक बजट बिगाड़ दिया है। जिले में बारिश और ओलावृष्टि से हजारों बीघा खडी फसलों मे नुकसान है। शिवपुरी के आसमानों पर अभी भी संकट के बादल छाए हुए है। शिवपुरी मे मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज शिवपुरी शहर भी ओलो की चपेट आ गया है। आज शाम को शिवपुरी शहर में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरा है। कोलारस में वही आज तेज बारिश होने की खबर है करैरा क्षेत्र में बारिश हुई है। किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं और धनिया की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। आज सुबह से ही अंचल में बारिश का दौर जारी है, कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। इसके अतिरिक्त आज नरवर तहसील के काली पहाड़ी, नरुआ और इंदरगढ़ गांव सहित अन्य गावों में ओलावृष्टि हुई है जिससे किसानों के खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है।

किसानों को भारी नुकसान

जिले में अब तक बैराड़, खनियाधाना, नरवर, करैरा और कोलारस में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हुई है। अंचल में कई जगह चने के आकार के ओले गिर चुके हैं। जिससे किसानों के खेतों में खड़ी मसूर, धनिया की फसल बर्बाद हो चुकी है। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान खनियाधाना तहसील के लहर्रा गांव में हुआ है। इसके बाद कोलारस तहसील के रिजोदा गांव में भी भारी ओलावृष्टि हुई है। जिले में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। किसान फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की लगातार मांग कर रहे हैं।

चुनावी साल में नेताओं के खेतों पर दौरे जारी

चुनावी साल है प्रशासन अभी तक खेतो में नही पहुंचा है,लेकिन चुनावी साल है नेताओं के दौरे अवश्य खेतों में शुरू हो गए। प्रशासन के प्रेस नोट रिलीज नही हुए है लेकिन नेता नगरी के उजडी हुई फसलों के साथ सेल्फी और प्रेस नोट समाचार पत्रो में प्रकाशन के लिए अवश्य आ रहे है।
G-W2F7VGPV5M