Shivpuri News- लवमैरिज कर कोतवाली पहुंचा प्रेमी जोड़ा, कहा कि घर वाले नहीं थे राजी तो भागकर करली शादी

शिवपुरी।
खबर शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां आज कोतवाली में एक प्रेमी जोड़ा शादी करके पहुंचा। प्रेमी जोड़े ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे इसकी के चलते हम दोनों की घरवालें शादी के लिए राजी नहीं थे। इसीलिए हमनें भाग कर शादी करली। जिसके बाद परिजनों ने गुमसुदगी थाने में दर्ज कराई, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर हमें ढूंढना शुरू कर दिया था। जिसके बाद हमने थाने पहुंचकर अपनी हाजरी दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार शांति नगर के रहने वाले 36 साल के विशन कुशवाह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है कुछ वर्ष पहले इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली 21 साल की युवती भारती बाथम उसे मजदूरी के दौरान मिली थी। कई मुलाकातों के बाद दोनों के बीच प्यार हो गया था। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए हमने 15 फरवरी 2023 को शिवपुरी के न्यायालय में कोर्ट मैरिज (स्टाम्प मैरिज) कर ली थी।

परिजन नहीं माने इसीलिए घर से भागना पड़ा—

इससे पहले कई बार लड़की के परिजनों से शादी करने की बात भी की थी लेकिन अलग समाज के होने के चलते लड़की के परिजन नहीं माने इसी लिए हमें घर से भागना पड़ा। सिटी कोतवाली प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि एक लड़का और एक लड़की कोतवाली में आए थे। लड़की के परिजनों ने गुमसुदगी दर्ज बीते शाम को कराई थी। दोनों बालिग हैं दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। दोनों ने स्टॉम्प मैरिज भी कर रखी है। दोनों के वयान लेने के बाद रवाना कर दिया है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए