Shivpuri News- इस बार का बजट किसानों के लिए अभूतपूर्व मील का पत्थर वाला बजट है: दर्शन सिंह चौधरी

NEWS ROOM
शिवपुरी।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी आज अल्प प्रवास पर शिवपुरी आए ।यहां भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा किसानों के लिए आए हितकारी बजट को लेकर चर्चा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि इस बार जो बजट आया है वह किसानों के लिए अभूतपूर्व मील का पत्थर वाला बजट है। उन्होंने कहा कि सहकारिता कांग्रेस के शासनकाल में जर्जर अवस्था में जा चुकी थी उस पर अतिरिक्त बजट देकर फिर से जिंदा करने का काम भाजपा ने किया है। किसानों के दो लाख के कर्ज माफी की घोषणा कांग्रेस में की थी लेकिन वह नहीं हुआ और किसान कर्ज के बोझ तले दब गया

इस बजट में जितने भी डिफाल्टर किसान हैं उनके ब्याज की राशि मध्यप्रदेश सरकार भरेगी पूरी सरकार किसानों के समर्थन में खड़ी हुई है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस झूठ की राजनीति करती है किसने बेरोजगारों को 4 हजार भत्ता बेरोजगारों को देने का वादा किया था, किसने फसलों का अतिरिक्त दाम देने का वादा किया था, किसने 2 लाख का किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। किसने संबल योजना, किसानों की कल्याणकारी नीति बंद करने को कहा था।

कांग्रेस के कमलनाथ जनता की पीड़ा को नहीं समझते हैं। आज भाजपा की सरकार केंद्र में है। पूरा विश्व भारत की जय-जयकार कर रहा है। आज जी-20 का नेतृत्व भारत कर रहा है। पूरे विश्व को एक प्रकार से देखने का काम हमारी भारतीय जनता पार्टी करती है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चीमा सहित किसान मोर्चा के कार्यकारिणी के सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
G-W2F7VGPV5M