स्व.सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बनी विजया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले की तहसील कोलारस की ग्राम पड़ोरा की रहने वाली विजया कुशवाह को वर्तमान में स्व सहायता समूह से 8.10 हजार रूपये प्रतिमाह आय प्राप्‍त हो जाती है। जिससे वह अच्छे से अपने परिवार की मदद कर रही है। उनका कहना है कि वह स्‍व.सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गई है।

विजया ने बताया कि स्वसहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे है। मैंने अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को समूह से जुड़कर ही मजबूत बनाया है। वे बताती है कि उन्हें मण्प्रण् डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित समूह के बारे में पता चला। विजया ने उक्‍त समूह से सम्पर्क कर स्व.सहायता समूह की जानकारी प्राप्त की।

तदपश्चात लक्ष्मी स्व सहायता समूह का गठन किया। विजया इस समूह की अध्यक्ष हैं। समूह द्वारा कई आर्थिक गतिविधि संचालित की जा रहीं हैं। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया।
G-W2F7VGPV5M