Shivpuri News- लूडो खेलने के बाद युवक ने लुटा दी अपनी जान,मां को पंखे के कुंदे से लटका मिला

Bhopal Samachar
कोलारस
। खबर जिले के कोलारस नगर में स्थित जेल कॉलोनी में रहने वाले 25 साल का युवक अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां युवक का मृत घोषित कर दिया। युवक कोलारस के जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के इटो के भट्टो पर काम करता था,पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोलारस की जेल कॉलोनी में रहने वाला सोनू प्रजापति उम्र 25 साल अपने घर में अपनी मां गुड्डी बाई और बहन के साथ अकेला था। उसकी पत्नी संक्रांति से अपने मायके गई हुई थी। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार की शाम लगभग 9 बजे घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर पंखे के कुंदे से लटका गया।

भाई ने बताया कि मां ने सबसे पहले देखा

मृतक सोनू के ताऊ के लडके ने बताया कि सोनू की मां रात में पड़ोस में होने वाले एक कार्यक्रम में गई थी वह देर रात 11 बजे घर लौटी ओर सोनू के कमरे का गेट खटखटाया,लेकिन गेट नहीं खोला,गेट थोडा सा टूटा था इसलिए उसमें झांककर देखा तो सोनू पंखे से लटका हुआ था गेट तोडकर सोनू को फंदे से उतारा और उसे कोलारस के सरकारी अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोनू बुधवार को मजदूरी पर नहीं गया,दिन भर लूडो खेलता रहा

सोनू प्रजापति बुधवार को मजदूरी करने नहीं गया। वह कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान के ईंट के भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। बुधवार को वह मजदूरी पर नही गया। कॉलोनी में दिन भर वह ताश खेलता रहा। फिर शाम का अपने दोस्तो के साथ मोबाइल में लूडो खेल रहा था। जब उसकी मां उसे बोलना भी आई थी लेकिन उसने अपनी मां से कहा में अभी आता हूं।

बताया जा रहा है सोनू पर कर्ज था और उसने बैंक से मिलने वाले समूह से भी कर्ज ले रखा था। बुधवार को भी वह दिन भर ताश खेल रहा था और रात में ऑनलाइन लूडो खेलता रहा उसके बाद ही वह अपने घर गया सोनू ने आत्महत्या क्यों की इसके अभी कारण स्पष्ट नही हो सके,लेकिन इस घटना के बाद उसके परिवार पर संकट आ खड़ा हुआ है। सोनू की अंत्येष्टि में शामिल लोगों का कहना था उसके मन में काई बात थी कर्जा था वह कह सकता था लेकिन अब उसकी जवान पत्नि और 6 साल के बेटे का क्या होगा।
G-W2F7VGPV5M