स्कूल शिक्षा विभाग: सरकारी शिक्षकों के ट्रांसफर की नीति को लेकर संचालनालय ने किया पत्र जारी- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादलों को लेकर ने पत्र जारी किया है। स्थानांतरण नीति के तहत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसे लेकर 31 जनवरी की शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई है। जारी पत्र के अनुसार एज्युकेशन पोर्टल पर शालावार स्वीकृत पदों की जानकारी एवं उसके अनुसार संख्या एवं विषयमान से अतिशेष शिक्षक चिन्हित करके स्थानांतरण किया जाएगा। इसे पोर्टल के सरप्लस मैनेजमेंट सिस्टम के तहत देखा जा सकता है।

सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक संवर्ग की मूलभूत जानकारी पोर्टल पर संधारित है। सभी लोक सेवक अपनी जानकारियों को देखेंगे और यदि किसी प्रकार के सुधार की जरूरत हो तो तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 5 फरवरी तक सूचित कर सकते हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इस कार्य के लिए एक सेल गठित होगा और हर दिन प्राप्त आवेदनों का निराकरण उसी दिन कर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इसके बाद शतप्रतिशत लोक सेवकों की जानकारी 6 फरवरी तक लॉक कर दी जाएगी, फिर कोई सुधार नहीं हो सकेगा।
G-W2F7VGPV5M