शिवपुरी में ठंड का अटैक, स्कूलों का 7 जनवरी तक अवकाश, आगे यह रहेगा मौसम का हाल- Shivpuri News

शिवपुरी।
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ रहा है। शिवपुरी जिले में लगातार दिन और रात का पारा उतर रहा है। हाड़ कपकपा देने वाली ठंड है। पारा लुढ़ककर 5 डिग्री पर आ चुका है । वही शीत लहर के कारण अब दिन में 4 घंटे ही काम काज हो रहा है,इस कारण कलेक्टर शिवपुरी ने कक्षा 8वीं तक के बच्चों का 4 जनवरी से 7 जनवरी तक का सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है।

25 दिसंबर से लगातार पारा लुढ़कने के कारण जिले में मौसम ठंडा हो गया है। 31 दिसंबर की रात सबसे सर्द रात रही है। अब सुबह घना कोहरा रहता है इस कारण बच्चो को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड रहा था इस कारण ही 4 जनवरी से 7 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक के बच्चों का अवकाश के आदेश जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कर दिए है,लेकिन 7 जनवरी तक ठंड का असर कम होता नहीं दिख रहा है।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को नीचे का पारा और लुढ़क सकता है अनुमान लगाया जा रहा है कि 4 डिग्री तक नीचे का पारा जा सकता है,वी अधितम 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गुरुवार को भी पारे की स्थिति यही रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को दिन और रात के पारे में उछाल आ सकता हैं शनिवार को अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री पारा जा सकता है। रविवार और सोमवार तक नीचे और ऊपर के पारा उछाल मार सकता हैं। रविवार को नीचे का पारा 9 डिग्री तक रही रहेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह ठंडा रहेगा। गुरुवार को इस सीजन की सबसे अधिक शीत लहर 9 किमी की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए