ब्राह्मण वाटिका को लेकर समाज की जुटेगी महापंचायत, होगा भव्य वाटिका का निर्माण- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
ब्राह्मण मैरिज हाउस की तैयारियों को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक नरेंद्र थापक के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से महेश शर्मा सिरसौद जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज राजेंद्र दुबे खजूरी जिला अध्यक्ष सनाढ्य समाज राजेन्द्र पिपलौदा संयोजक विवाह सम्मेलन समिति कार्यकारी अध्यक्ष कमल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विजय लक्ष्मी मुढौतिया उपस्थित थे। 

बैठक में सर्व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव का विधि विधान सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का आभार जताया।

बैठक में सर्व ब्राह्मण मैरिज हाउस की तैयारियों के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की साथ ही शिवपुरी जिले विप्र बंधुओं को एकजुट कर ब्राह्मण वाटिका बनाने का निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि शिवपुरी जिले में ब्राह्मण समाज की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस समय शहर में 50 हजार से अधिक ब्राह्मण समाज के लोग निवास कर रहे हैं उनके लिए कोई धार्मिक कार्यक्रम के लिए ऐसी कोई भी जगह नहीं हैं जहां सार्वजनिक कार्यक्रम समाज का किया जा सके।

समाज के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि शिवपुरी में रह रहे ब्राह्मण समाज के प्रत्येक परिवार घर जाकर उनसे दान के रूप में सहयोग लेकर भव्य वाटिका निर्माण कराने की योजना हैं। सनाढ्य समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र दुबे खजूरी ने कहा कि 15 जनवरी के बाद शिवपुरी में एक ब्राह्मण समाज की महापंचायत जल्द बुलाई जाएगी। जिसमें शिवपुरी में ब्राह्मण वाटिका का निर्माण कराया जा सके।
G-W2F7VGPV5M