Shivpuri News- विधानसभा प्रभारी बरूआ ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विजय अभियान 2023

Bhopal Samachar
शिवपुरी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है और चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर में प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारियों को नियुक्त किया गया है जो कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें पार्टी हित में कार्य करने के टिप्स दे रहे हैं। इसी तारतम्य में पिछोर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ पिछोर पहुंचे।

जहां उन्होंने खनियाधाना पिछोर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जन.जन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं पार्टी के मीडिया प्रभारियों को भी सरकार की योजनाओं का प्रचार.प्रसार करने के लिए कहा। बैठक में श्री बरूआ ने 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि अपने.अपने बूथों को मजबूत करने के लिए वह घर.घर जाकर लोगों से मिले और उन्हें सरकार की उपलब्धियां और जनहितैषी कार्यों की जानकारी दें। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव सहित जिला मंत्री मनीष अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है।

जिसका पार्टी ने हमेशा ध्यान रखा है। अब कार्यकर्ताओं की बारी है कि वह पार्टी का ध्यान रखें। पार्टी ने बूथ जीता चुनाव जीता नारा दिया है, जिसे हर कार्यकर्ता को अपनाना है। बैठक में मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा, सत प्रकाश बंशकार, बृजेन्द्र चौबे, महामंत्री मयंक जैन, भानु जैन, अशोक विश्वकर्मा, जितेंद्र पुरोहित, मुकेश पंसारी, करण लोधी, राजेश लोधी, जितेंद्र यादव, रंजीत राहोरा, अनुराग अग्निहोत्री, सतेंद्र नामदेव, कमल परिहार, नीलम जैन, बीरन केवट, अरविंद यादव, लल्लू यादव आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
G-W2F7VGPV5M