चाची की गलत संगत में फसी- ससुराल वालो ने कराया है गायब- पति पहुंचा SP के पास- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी में एक युवक की पत्नी अपने मायके से 12 नवंबर की रात से लापता हो गई। पत्नी की काफी तलाश इसके बावजूद पत्नी नहीं मिली। पीड़ित ने इसकी शिकायत 13 नवंबर को सिटी कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद आज दिनांक तक उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर अब पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है। उसे शक है कि उसकी पत्नी को बेच दिया गया है।

थाना तेंदुआ क्षेत्र के चिलावद गांव के रहने वाले पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। इस बीच उसे दो बेटे भी हुए। वह मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव से शिवपुरी आ गया कई सालों से वह अपने ससुराल लाल माटी में रह रहा था। इसी बीच उसे मजदूरी के अच्छे पैसे मिलने की सूचना लगी इसके बाद वह इंदौर मजदूरी करने के लिए चला गया।

पड़ोसी ने बिगाड़ा पत्नी को, ससुराल वालों ने भगवाया

पीड़ित का कहना है कि जब वह इंदौर में मजदूरी कर रहा था तो उसकी एक मुंहबोली चाची के यहां उसकी पत्नी का आना जाना बना रहता था। उसी मुंहबोली चाची ने उसकी पत्नी को गलत संगत में डलवाया और अपने साथ मिला लिया। उक्त मुंह बोली चाची के यहां उसका भतीजा का आना जाना बना रहता है। उसे शक है कि उसकी पत्नी उसी के साथ भागी है। इसमें उसके ससुराल वालों ने उस युवक से पैसे का लेनदेन कर उसकी पत्नी को भगा दिया हैं।

G-W2F7VGPV5M