शिवपुरी में घर-घर गीता ज्ञान के उद्देश्य को लेकर होगी ज्ञान प्रतियोगिता- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन घर-घर गीता ज्ञान के उद्देश्य को लेकर संस्कृत के विद्वान डा. ओमप्रकाश नीखरा (पूर्व व्याख्याता एवं साहित्यकार) के संयोजकत्व में किया जा रहा है, जिसमें शिवपुरी के समस्त समाजो के छात्र,छात्राए एवं परिवारजन भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित होगी। कनिष्ठ वर्ग कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 12तक, वरिष्ठ वर्ग स्नातक से उच्च शिक्षा, व्यवसायी भी शामिल हो सकते है। गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता पाठ्यक्रम 9 गीता का 12 वां अध्याय भक्तियोग (20 श्लोक) एवं गीता का 15 वा अध्याय पुरुषोत्तम योग (20 श्लोक) इन दोनों अध्यायों में से कोई भी 11 श्लोक का पाठ करना जरूरी है।

गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज) गीता के प्रथम अध्याय एवं द्वितीय अध्याय में से प्रश्न पूछे जायेंगे। गीता चित्रांकन प्रतियोगिता में श्री कृष्ण जी का रथ वाला चित्र, श्रीकृष्ण जी का गीता उपदेश वाला चित्र, भीष्म पितामह का शर शैया पर लेटे वाला चित्र, कलर पेंसिल साथ लाना है। भगवान श्री कृष्ण का शंख बजाते हुए चित्र, गीता भाषण प्रतियोगिता में पाठ्यक्रम गीता से जीवन प्रबन्धन पर भाषण या गीता में योग का स्वरुप या गीता में कर्म योग तीनों में से किसी एक विषय में 3 से 5 मिनिट बोलना रहेगा। 

इसी क्रम में आज 20 नवम्बर से प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रतियोगिता से संबंधित अध्ययन डॉ ओमप्रकाश नीखरा द्वारा कराया जायेगा। यह आयोजन स्थान सुनील चौधरी जी का मकान डॉ मोघे वाली गली महल रोड शिवपुरी पर होगा

जिसमें भाग लेने के लिए पंजीयन स्थल श्री बांके बिहारी प्रॉपर्टी डीलर शंकर कॉलोनी राजेन्द्र सेठ, चौधरी ऑटोमोबाइल्स झांसी रोड शिवपुरी, किसी भी स्थान पर जाकर सहयोग शुल्क जमा कर अपना पंजीयन कराकर अध्ययन हेतु गीता जी प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता स्थल कौशल विकास केंद्र हवाई पट्टी के सामने चौधरी ऑटोमोबाइल्स झांसी रोड शिवपुरी पर आगामी 4 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक डा.ओमप्रकाश जी नीखरा (पूर्व व्याख्याता एवं साहित्यकार)9009592126, कार्यक्रम प्रायोजक जयप्रकाश चौधरी (पूर्व अध्यक्ष गहोई समाज शिवपुरी)9425436938, राजेन्द्र सेठ (अध्यक्ष गहोई वैश्य समाज समिति शिवपुरी)9827271066 एवं मदन बड़कुल अध्यक्ष गहोई समाज शिवपुरी 9752482909 से संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
G-W2F7VGPV5M