शिवपुरी जिले में बदले गए 3 विकासखंड के BEO-इन पर रहेंगे DEO पावर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने जिले में शिक्षा सुधार के क्रम में कदम उठाते हुए जिले के 3 विकासखंड मे फेरबदल किया हैं। सीएम हेल्पलाइन के निराकरण की गति मंद होने और अन्य कार्यालयों व्यवस्था, सुधार करने के लिए जिले के 3 विकासखंड पिछोर,नरवर और शिवपुरी के बीईओ बदल दिए हैं,यहां अब प्रशासकीय और आहरण संवितरण के लिए दो अलग.अलग वीईओ तैनात किए गए हैं।

शिवपुरी में कम्ठान तो पिछोर में श्रीवास्तव प्रशासकीय BEO

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बुधवार को जो फेरबदल किया गया है उसके क्रम में शिवपुरी विकासखंड के प्रशासकीय प्रभारी वीईओ कार्यभार माध्यमिक विद्यालय वड़ौदी सड़क के प्रधानाध्यापक राजेश कम्ठान को सौंपा गया। है जबकि पूर्व में पदस्थ वीईओ मनोज निगम का मुढैरी हासे स्कूल के प्राचार्य के पद पर स्थानांतरण होने से उन्हें BEO के DEO पावर का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह पिछोर में वर्तमान वीईओ धर्मेन्द्र पटेरिया, जिन पर संकुल सहित हास्टल का भी प्रभार था। उनके पास अव सिर्फ बीईओ के डीडीओ पावर रहेंगे, जबकि प्रशासकीय कार्य मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक अनिल श्रीवास्तव वीईओ के रूप में देखेंगे।

इधर तीसरा परिवर्तन नरवर विकासखंड में किया गया है। जहां वर्तमान में प्रशासनिक वीईओ संजीव अग्रवाल को कन्या स्कूल के डीडीओ पावर सौंप दिए गए हैं, जबकि वर्तमान संकुल प्रभारी मनोज भार्गव से यह दायित्व छीन लिया गया है। हालांकि यहां वीईओ के डीडीओ पावर अव भी शिवपुरी के कन्या रोड के प्राचार्य डीआर कर्ण पर ही रहेंगे।

बताया जाता है कि कलेक्टर ने विकासखंड स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की मंद गति को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कार्यभार बांटने व व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से डीईओ द्वारा अंजाम दिए गए हैं। आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग में कुछ और फेरबदल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
G-W2F7VGPV5M