शिवपुरी का बेटा अमर लद्दाख में शहीद, आर्मी में जवान था खरईभाट गांव का लाल- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जनपद की सीमा में आने वाले गांव खरई खौरघार की खरईभाट के रहने वाले आर्मी के जवान अमर शर्मा की लद्दाख ड्यूटी करते समय सडन ली डेथ होने की खबर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अमर ने बस लंबी सांस ली उसके बाद उसकी मौत हो गई। इससे पूर्व अमर के ताऊ के बेटे पवन शर्मा भी सेना की ड्यूटी करते समय शहीद हो गया था। एक ही परिवार के दो जवान बेटों के शहीद हो जाने से परिवार से सदमे हैं।

जानकारी मिल रही है कि अमर शर्मा उम्र 26 साल लद्दाख में पोस्टिंग थी और ड्यूटी पॉइंट पर माइनस 30 डिग्री ठंड थी। बुधवार की देर शाम अमर ने एक लंबी सांस ली उसके बाद उसकी मौत हो गई। इस सडनली मौत के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे साथी भी हैरान थे। परिजनों को बुधवार शाम आर्मी हेड क्वार्टर से बेटे के निधन की सूचना मिली थी। जिसके बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया हैं।

खरई भाट मे जन्म हुआ था अमर का जन्म

अमर शर्मा का जन्म खरईभाट में हुआ था। अमर के 2 भाई सुरेंद्र शर्मा,अरुण शर्मा भी हैं। अमर के पिता पेशे से किसान हैं। अमर शर्मा ने 2015 में छतरपुर में सेना की भर्ती दी थी। भर्ती में अमर को आर्मी के लिए चुन लिया गया था। अमर ने जबलपुर में ट्रेनिंग की। जिसके बाद उसे पहली पोस्टिंग गुवाहाटी में मिली थी।

2 साल गुवाहाटी में रहने के बाद अमर शर्मा की पोस्टिंग लद्दाख में कर दी गई थी। तभी से अमर शर्मा लद्दाख में देश की रक्षा कर रहे थे। 2 साल पहले अमर की शादी हुई थी।

9 नवंबर को छुट्टी पर आने वाला था अमर

अमर के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को कई महीनों बाद अमर घर आने वाला था। अमर से मंगलवार को ही दिवाली के दिन फोन पर बात हुई थी। घर आने के लिए अमर काफी उत्साहित था। उसे जब भी समय मिल रहा था। 2 महीने के लिए उसे छुट्टी मिली थी। अमर की पोस्टिंग भी चेंज हो चुकी थी। छुट्टियां बिताने के बाद पठानकोट में ज्वाइन करना था।

अमर शर्मा के ताऊ के बेटे पवन शर्मा भी आर्मी में था। जिसकी 7 साल पहले मौत हो गई थी। 2 वर्ष बाद ही अमर सेना में भर्ती हो गया। पिता का कहना है कि अमर का छोटा भाई भी आर्मी की तैयारी कर रहा है।

कल आएगा जवान का पार्थिव शरीर

अमर का पार्थिव शरीर 28 अक्टूबर को दोपहर तक शिवपुरी आएगा। अमर का अंतिम संस्कार खरईभाट में ही किया जाएगा। निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से शिवपुरी एसडीएम गणेश जायसवाल ने अमर के घर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

G-W2F7VGPV5M