उत्कृष्ट विद्यालय में इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंटो को बांटा हिन्दी मिडियम का पेपर, टीचरो ने ट्रांसलेट कराया- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में शुक्रवार को 9वीं व 11वीं क्लास की त्रैमासिक एग्जाम शुरू हो गए। इस एग्जाम में टीचरों की लापरवाही करते हुए 11वीं क्लास का भौतिक शास्त्र का पेपर था। इस इंग्लिश मिडियम के बच्चों को हिंदी मीडियम का पेपर दे दिया। जिससे बच्चों की परेशानी बढ़ गई।

स्टूडेंट ने देखा की इंग्लिश की जगह हिंदी में पेपर स्टूडेंट के ऊपर निकल रहा था। स्टूडेंट टेशन में आ गए। इंग्लिश मीडियम के स्टूडेंट को हिंदी में प्रिंट पेपर समझकर उसे सॉल्व करने में परेशानी आने लगी। खास बात यह रही कि उस समय विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

बताया गया हैै कि स्कूल के 3 टीचर ने बच्चों को हिंदी मीडियम का पेपर इंग्लिश में ट्रांसलेट कराया। इस प्रक्रिया में एग्जाम का काफी समय निकल गया। जैसे तैसे कर स्टूडेंट ने इस पेपर को सॉल्व किया। लेकिन जैसे ही स्टूडेंट पेपर सॉल्व कर बाहर निकले तो अपने टीचर को कोसते नजर आए।

इनका कहना हैं

पेपर बाहर से आ रहे हैं, जो आने में लेट हो गए थे। हमने हिंदी मीडियम के पेपर को ट्रांसलेट करवा दिया था। दोपहर में सभी पेपर आ गए हैं, अब आगे से इस तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।
विवेक श्रीवास्तव, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M