गहोई महिला मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुनीता कनकने विजयी घोषित- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
गहोई महिला मंडल शिवपुरी का निर्वाचन गत दिवस सम्पन्न हुआ। महिला मंडल चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल नौगरैया,सहायक निर्वाचन अधिकारी रामदेवी निगोह,मंगला सेठ का रामकुमार बिलैया नेहा मिसुरया के कुशल नेतृत्व में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ।

जिसमे सचिव पद पर सुमन रामसनेही बरसैया एवं कोषाध्यक्ष पद पर कल्पना राहुल बिलैया पूर्व में ही निर्विरोध चुन ली गयी थी । महिला मंडल अध्यक्ष पद पर तीन महिला प्रत्याशी रजनी ओमप्रकाश बिलैया, प्रीति उमेश कसाव एवं सुनीता अशोक कनकने के बीच चुनाव का त्रिकोणीय मुकाबला हुआ जिसमें में सुनीता अशोक कनकने विजयी घोषित हुई । इनके विजयी होने पर गहोई बंधुओ ने हर्ष व्यक्त किया है।
G-W2F7VGPV5M