शिवपुरी। कर्मचारी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश संगठन के पदाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा उर्फ चंदू बाबूजी का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम शिवपुरी में शोकाकुल माहौल में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कर्मचारी राजनीति में जीवनभर सक्रिय रहे चंद्रशेखर शर्मा बाबूजी सेवानिवृत होने के बाद भी कर्मचारी कांग्रेस से जुड़े रहे और कर्मचारी हितों के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उनकी विगत वर्ष हार्ट सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था और आंखों से भी बहुत कम दिखाई देता था। जिससे वह अधिकतर समय घर पर ही रहते थे। लेकिन वहां भी उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता था। कल अचानक वह बीमार हुए और उनका निधन हो गया। राजनीति में उनकी आस्था कांग्रेस से जुड़ी हुई थी और पूर्व मंत्री केपी सिंह के वह बहुत निकट थे।
उनके निधन पर तरुण सत्ता के प्रधान संपादक डॉण् रामकुमार शिवहरे, समाजसेवी महेंद्र गोयल, ललित मोहन गोयल, संतोष शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, डॉ0 अतुल भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पत्रकार प्रमोद भार्गव, डॉ0अजय खैमरिया, रंजीत गुप्ता, रामसेवक गुप्ता,,अशोक कचेटा, रोहित मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी,सुरेश कुशवाह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए