मायापुर घाटी पर मिली महिला की संदिग्ध लाश, पति पर लगा आरोप- Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। खनियाधाना के मायापुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बघारी की विवाहित महिला की मायापुर घाटी में लाश मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। सिर में गंभीर चोट है। नाक और सिर से खून निकल रहा है।

महिला के मायके वालों ने उसके पति रामसेवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रामसेवक महिला को खनियाधाना अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि पति रामसेवक महिला को मायके से ससुराल ले जा रहा था। वह काफी दिनों से मायके में थी। उसका पति से विवाद चलता रहता था। बच्चे न होने के कारण पति आए दिन उसकी मारपीट करता था।

महिला की ससुराल ग्राम मानपुर में थी और वह अपने मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि रामसेवक उसे लेने मायके आया और जोर जबरदस्ती उसे ले गया। मायापुर घाटी में महिला की मौत हो गई तथा पति स्वास्थ्य केन्द्र में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
G-W2F7VGPV5M