शिवपुरी। खबर पोहरी अनुविभाग से मिल रही है। पोहरी के रहने वाला एक परिवार श्राद्ध में गया था। वापस लौटते समय गसवानी के पास सहसराम तिराहे पर सामने से तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को बैराड़ कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना में 1 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गंभीर घायलों का इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार राधेश्याम शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी पोहरी अपनी पत्नी निक्की शर्मा सहित तीन बच्चों के साथ सबलगढ़ के पिपरघान में एक श्राद्ध में शामिल होने बाइक से गया था। आज लौटते समय जब वह गसमानी थाना क्षेत्र के सहसराम के तिराहे से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैन ने उसकी बाइक में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी।
घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां राधेश्याम की 1 वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बचे हुए चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शिवपुरी जिला अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।
घायल राधेश्याम ने बताया कि उसके माता पिता भी पिपरघान में रहते हैं। उनसे मिलने और श्राद्ध में शामिल होने वह पिपरघान अपनी पत्नी निक्की शर्मा] पांच वर्षीय विशाखा शर्माए चार वर्षीय पूर्ति शर्मा और उसकी एक वर्षीय बेटी अंजली शर्मा के साथ गया हुआ था। लौटते वक्त एक वैन चालक ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें उसका पैर तीन जगह से फ्रैक्चर हुआ है। उसकी पत्नी सहित दो बच्ची घायल हुईं है दुर्घटना में उसकी एक वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए