सरपंच के चुनाव लेकर ठाकुरों में आपस में चली लाठी और लुहांगी 3 गंभीर घायल- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। पंचायत में हुए सरपंच के चुनाव के परिणाम तो तत्काल आ गए लेकिन इन परिणामों के बाद जा रंजिशे आपस में चल रहे हैं उनके परिणाम आते रहते है। आज शाम को करैरा नगर के मैन बाजार काली माता के मंदिर के पास एक दुकान पर आधा दर्जन लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए,जिसमें एक शिवपुरी के सरकारी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार भपेन्द्र सिंह परमार निवासी रहरगंवा करैरा काली मातामंदिर के पास स्पोर्टस की दुकान चलाते है। अपने भाई रूपेन्द्र परमार और पिता वृजेन्द्र परमार के साथ दुकान पर काम कर रहा था तभी 10 लोग लाठी कुल्हाडी लेकर आये और तीनों को मारना शुरू कर दिया तीन को घायल अवस्था में छोड़कर चले गए। घायलों के करैरा स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल के ले जाया गया।

तभी मानेवेन्द्र सिंह चैहान करारखेड़ा,दीपेन्द्र सिंह परमार रहरगांव छोटू राजा रहरगांव जितेन्द्र सिंह रहरगांवा राजाजी रहरगंावा ने लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया वृजेन्द्र सिंह की हालत गम्भीर बनी हूई है। आइसीयू में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह विवाद सरपंच के चुनाव को लेकर गांव में दोनों पक्षों में विवाद चला हैं। भपेन्द्र सिंह परमार समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीत गया इस कारण यह चुनावी रंजिश गांव में चली आ रही हैं इसी का परिणाम के कारण गावं में रहने वाले दो ठाकुर समुदाय आपस में टकरा गए।
G-W2F7VGPV5M