बिल‎ के खिलाफ हड़ताल पर रहेंगे बिजली कंपनी के कर्मचारी,पब्लिक हो सकती है परेशान- Shivpuri news

Bhopal Samachar

 शिवपुरी। शिवपुरी‎ इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2022‎ के खिलाफ बिजली कंपनी के‎ अधिकारी. कर्मचारियों ने देशव्यापी‎ हल्ला बोल हड़ताल का एलान‎ किया है। इसमें 8 अगस्त सोमवार‎ को मध्यप्रदेश 70 हजार बिजली‎ कंपनी इंजीनियर्स सहित अन्य‎ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल‎ के दौरान केवल आपातकालीन‎ सेवाएं दी जाएंगी। लेकिन अगर‎ किसी इलाके में फॉल्ट हो गया तो‎ वह दुरुस्त नहीं हो सकेगा।‎

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के‎ मीडिया प्रभारी महावीर सिंह के‎ अनुसार बिजली कंपनी के अमले‎ के हड़ताल पर रहने से प्रदेश भर‎ की विद्युत व्यवस्था प्रभावित भी हो‎ सकती है। क्योंकि बिल के विरोध‎ मे अधिकारी. कर्मचारियों द्वारा‎ कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया‎ गया है।

बताया गया 8 अगस्त को‎ इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल सदन‎ में रखा जाएगा। इस कारण बिल के‎ खिलाफ पूरे देशभर के बिजली‎ कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बताया‎ गया है ऑल इंडिया पावर‎ इंजीनियर्स फेडरेशन द्वारा प्रधानमंत्री‎ को पत्र भी भेजा गया है ।‎
G-W2F7VGPV5M