shivpuri News- जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी हड़ताल, परिसर में कचरा ही कचरा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिला चिकित्सालय से है। अस्पताल में ठेके पर काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने से काम बंद का ऐलान किया है जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन न मिलने से कर्मचारियों काम बंद कर दिया है। शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और काम न करने का निर्णय लिया। उधर सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। वार्डों में मरीजों के पलंगों के नीचे कचरा फैला रहा। जिससे मरीजों व परिजनों को परेशानी हुई।

सफाई कर्मचारी ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे आर्थिक समस्या के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से बात की गई तो उनका कहना है कि जल्द ही खातों में राशि पहुंच जाएगी। लेकिन अभी तक राशि नहीं आई। हर बार यही आश्वासन दिया जाता है लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता काम बंद रखेंगे।
G-W2F7VGPV5M