Shivpuri News- यशोधरा राजे आईं, भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों से कर रही हैं वन-टू-वन चर्चा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री और शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत आसान बनाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों से वन-टू-वन चर्चा करने के लिए आज शिवपुरी आईं। यशोधरा राजे ने पार्टी प्रत्याशियों से पीएस होटल में अलग-अलग बुलाकर चर्चा की। इस अवसर पर यशोधरा राजे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, तेजमल सांखला, अशोक खंडेलवाल, विमलेश गोयल आदि मौजूद थे।

यशोधरा राजे ने प्रत्येक वार्ड के एक-एक भाजपा प्रत्याशी को बुलाकर उनके चुनाव के हालचाल पूछे। उन्होंने प्रत्याशियों से पूछा कि वह चुनाव कैसे मैनेज कर रहा है और उसके खिलाफ कौन-कौन चुनाव लड़ रहा है, तथा किस प्रत्याशी को वह अपना मुख्य प्रतिद्वंदी मानते हैं।

चुनाव प्रचार में उसे किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। उसे किसी संसाधन की आवश्कता तो नहीं है। वार्ड में प्रचार के लिए यदि उसे किसी नेता की जरूरत है तो वह बताएं। उसे भितरघात का सामना तो नहीं करना पड़ रहा। कोई भाजपा कार्यकर्ता जो उसके खिलाफ प्रचार कर रहा है, तो उसका नाम बताएं ताकि उससे चर्चा कर हल निकाला जाए।
G-W2F7VGPV5M