Shivpuri News- अंतर्राष्ट्रीय नक्शे पर आया शिवपुरी का नाम सांख्य सागर झील के कारण, इनको पछाड़ा

Bhopal Samachar
शिपपुरी। अभी तक सिर्फ रामसर साइट में मध्यप्रदेश का राजा भोज ताल शामिल था, लेकिन अब दूसरा नाम शिवपुरी सांख्य सागर झील का भी जुड़ गया हैं। इस दौड़ में इंदौर महानगर के यशवंत सागर और सिरपुर तालाब भी थे। मुख्य वन संरक्षक चौक सिंह निनामा ने बताया सांख्य सागर झील का रामसर साइट में शामिल होना शिवपुरी के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने सांख्य सागर झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं। यह प्रदेश में भोजताल, भोपाल के बाद दूसरी रामसर साइट हैं। सीएम ने सोशल मीडिया में जारी संदेश में कहा कि सांख्य सागर झील को यह दर्जा पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जैव विविधता पर्यावरण-संरक्षण के प्रयासों का पारितोषिक है।

उल्लेख है कि वेटलैंड संरक्षण के संबंध में ईरान के रामसर नगर में वर्ष 1971 मे हुई एक अंतर्राष्ट्रीय संधि के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वेटलैंड साइटस की सूची संधारित की जाती हैं। वेटलैंड्स जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील होती है। इसके लिए अब जल्द अंतर्राष्ट्रीय नक्शे में भी शिवपुरी सांख्य सागर झील के साथ जुड़ जाऐगा।
G-W2F7VGPV5M