घर से गायब हुई निर्वाचित महिला जनपद सदस्य,पति पहुंचा थाने- Pichhore News

Bhopal Samachar
पिछोर। पिछोर क्षेत्र के ऊमरीकला गांव से नवनिर्वाचित महिला जनपद सदस्य एकाएक गायब हो गई है। पति ने भौंती पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नव निर्वाचित जनपद सदस्य प्रेम बाई पत्नी कमल सिंह लोधी 25 जुलाई की सुबह घर से लापता हो गई। पति कमल सिंह लोधी ने भौंती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुबह 8 बजे भैंस का दूध दोह रहा था।

काफी समय बाद भी पत्नी दिखाई नहीं दी। कमल सिंह ने अपनी पत्नी के लापता होने पर सोनू गुप्ता पर आशंका जाहिर की है। बताया जा रहा है कि जनपद अध्यक्ष पद को लेकर सदस्यों को इसी अंदाज में उठाया जा रहा है।
G-W2F7VGPV5M