शिवपुरी मौसम समाचार: पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 67.47 मिमी अधिक बरसे बदरा- NEWS TODAY

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 67.47 मिमी अधिक वर्षा दर्ज की गई जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 207.41 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 139.94 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 285 मि.मी., बैराड़ में 163.50 मि.मी., पोहरी में 211 मि.मी., नरवर में 268 मि.मी., करैरा में 114 मि.मी., पिछोर में 245 मि.मी., कोलारस 241 मि.मी., बदरवास में 174 मि.मी. तथा खनियाधाना में 165 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

G-W2F7VGPV5M