शहर में 3 दिन से रूठे बदरा: तापमान में आया उछाल—37 डिग्री सेल्सियस

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी‎ जिले भर में शुक्रवार की बारिश‎ के बाद शिवपुरी शहर में 2 दिनों‎ से बारिश नहीं हुई है। दिन में‎ कुछ समय के लिए आसमान‎ साहब बना रहा। बीच-बीच में‎ बादल भी छाए रहे। इस कारण ‎अधिकतम तापमान में एक साथ‎ 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया है।‎ एक दिन पहले 33 डिग्री‎ सेल्सियस तापमान था जो 37‎ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।‎

वही रात के तापमान में भी 2‎ डिग्री का उछाल देखने को मिला‎ ‎है। हालांकि मौसम केंद्र द्वारा जिले‎ में बारिश के आसार बने रहेंगे।‎ वहीं भू-अभिलेख शिवपुरी द्वारा‎ रविवार की सुबह 8:00 बजे‎ नरवर में 14 मिमी, करैरा 6‎ मिमी, पिछोर 4 मिमी और‎ ‎खनियाधाना में 1 मिमी बारिश हुई‎ है। शिवपुरी जिले में औसत‎ 2.68 मिली मीटर बारिश दर्ज की‎ गई है। शिवपुरी जिले में अभी‎ तक कुल औसत 134.42‎ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।‎
G-W2F7VGPV5M